ऑपरेशन प्रहार – 24 घंटे में दून पुलिस ने किया वाहन चोरी का पर्दाफाश, पंजाब का नशेड़ी चोर गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर बालावाला क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। थाना रायपुर पुलिस ने आरोपी वाहन चोर को चोरी की स्कूटी सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

दिनांक 3 जून 2026 को बालावाला रोड, नथुवावाला निवासी जितेंद्र कुमार की होंडा एक्टिवा स्कूटी (UK07BL-8323) उनकी दुकान के बाहर से किसी अज्ञात चोर द्वारा चुरा ली गई थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना रायपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पूर्व में वाहन चोरी में संलिप्त रहे संदिग्धों की सूची की जांच शुरू की। इसी क्रम में 4 जून को पुलिस ने पंजाब के लुधियाना निवासी गुरमीत सिंह पुत्र दलेर सिंह (32 वर्ष), हाल निवासी देहराखास, पटेलनगर, देहरादून को बालावाला-रायपुर क्षेत्र से चोरी की स्कूटी सहित दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए उसने स्कूटी चोरी की थी। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक सुशील बलूनी, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल चंद्रपाल सिंह शामिल रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments