‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस की सख्ती: अवैध शराब परोसने वाला गिरफ्तार, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 6 हिरासत में

देहरादून। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। दो अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने जहां एक ओर चाय की दुकान की आड़ में शराब पिलाने वाले को पकड़ा, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने वाले 6 हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया।

चाय की दुकान पर चल रहा था अवैध बार
थाना बसंत विहार पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान 08 जून को अनुराग चौक के पास एक चाय की दुकान पर छापा मारा। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में दुकान संचालक विनोद कुमार पुत्र धर्मदास, निवासी शास्त्री नगर खाला, इंदिरा नगर, को बिना लाइसेंस लोगों को शराब पिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया।

मौके से पुलिस ने कार्ल्सबर्ग बीयर की 2 खाली बोतलें, शराब के 2 पव्वे, इंपिरियल ब्लू की 1 बोतल और किंगफिशर बियर की 1 खाली कैन बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाना बसंत विहार में धारा 60/68 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी उ.नि. सुनील नेगी, हे.कां. राजेश व का. अनुज शामिल रहे।

तेलीवाला में झगड़ रहे 6 युवक गिरफ्तार
वहीं कोतवाली डोईवाला पुलिस ने 09 जून को ग्राम तेलीवाला में सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर लोक शांति भंग करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। समझाने पर आरोपी और उग्र होकर झगड़ने लगे।

शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने दिलशाद, मेहताब अली, इरशाद अली, अमजद अली, जावेद अली और आलम मसूद, सभी निवासी तेलीवाला, को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी के सख्त निर्देश
एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत आपराधिक और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments