प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण: सुनील सैनी ने कहा— 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास से गढ़ा विकसित भारत का संकल्प

हरिद्वार । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों का विश्वास और एक प्रधानसेवक का संकल्प मिलकर विकसित भारत की दिशा तय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने राजनीति से आगे बढ़कर प्रगति, तुष्टिकरण से आगे बढ़कर सशक्तिकरण, और आशाओं को उपलब्धियों में बदलने का मार्ग चुना है।

सुनील सैनी ने कहा कि इन 12 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकालना, नारी शक्ति को नए अवसर देना, देवालय से शौचालय तक की यात्रा, और चंद्रयान‑3 से वसुधैव कुटुम्बकम् तक—यह सब उस भारत की कहानी है जिसने स्वयं पर विश्वास करना सीखा है।

राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास, गरीबों के उत्थान और राष्ट्रहित के लिए निरंतर समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

सुनील सैनी ने प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम और केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण जैसे कार्य देश के सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि युग पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद सदैव भारतवासियों को मिलता रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments