फर्जी लोन से करोड़ों की हेराफेरी, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार

देहरादून । एसएसपी देहरादून की सख्त रणनीति के तहत चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत दून पुलिस ने बैंकिंग धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये के लोन स्वीकृत कराकर गबन करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य शाखा प्रबंधक रिंकू गौतम द्वारा 15 मई 2026 को कोतवाली नगर में दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। बैंक में कराए गए फॉरेंसिक ऑडिट में वर्ष 2013 से 2016 के बीच लेखा अभिलेखों और लेजर प्रविष्टियों में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच में पाया गया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक महाबीर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी प्रविष्टियां कीं और बैंक को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया।

विवेचना के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों ने 20 जेसीबी मशीनों की खरीद के नाम पर लगभग 4 करोड़ 80 लाख रुपये का फर्जी लोन स्वीकृत कराया और धनराशि का गबन कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाते हुए मुख्य आरोपी महाबीर सिंह (74 वर्ष), निवासी नालापानी चौक, देहरादून को 10 जून को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में कोतवाली नगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments