मानदेय मिलने की खुशी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया रघुनाथ सिंह नेगी का भव्य स्वागत

घटिया सामान, सड़े अंडे और निम्न स्तर के सैनिटरी नैपकिन के खिलाफ भी मोर्चे ने बुलंद की थी आवाज

विकासनगर। पिछले कई महीनों से बकाया चल रहा मानदेय दिलाने और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से जुड़े अन्य मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का आंगनबाड़ी वर्कर्स ने पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया।

इस मौके पर नेगी ने बताया कि पिछले तीन-चार माह से आंगनबाड़ी वर्कर्स को मानदेय नहीं मिल पा रहा था, जिसे मोर्चे के लगातार प्रयासों से दिलाया गया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेंटरों के माध्यम से बांटे जा रहे घटिया सामान, सड़े-गले अंडे और निम्न गुणवत्ता वाले सैनिटरी नैपकिन के मुद्दे पर भी मोर्चे ने आवाज उठाई थी और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर भी संघर्ष जारी रखा गया।

नेगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भरोसा दिलाया कि उनके हितों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी, चाहे इसके लिए सरकार से ही टकराव क्यों न करना पड़े, उन्हें न्याय दिलाने का काम किया जाता रहेगा।

कार्यक्रम में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजय राम शर्मा और अतुल हांडा के साथ ही आंगनबाड़ी संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष अंजुल गुप्ता, जिला अध्यक्ष पिंकी सिंह, संध्या नेगी, एंजेल मेरी, बरखा देवी, नंदिनी, शालिनी, अंजू, रीटा यादव, रजनी सहित कई कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments