हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति की अलख जगाएगी भाजपा

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यभर में हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान को व्यापक स्वरूप देने का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ा जाएगा। 

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि इस बार 10 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। मंडल स्तर पर 13 से 15 अगस्त के दौरान प्रत्येक घर में तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता इसमें भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। अभियान संचालन के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट को संयोजक बनाया गया है, जबकि गुंजन सुखीजा, गौरव पांडेय और विपुल मैंदोली सह संयोजक होंगे। 

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज राष्ट्रभक्ति का जन आंदोलन बन चुका है। इसने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को सशक्त किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ देश ने बीते 12 वर्षों में अद्भुत मान और वैश्विक सम्मान अर्जित किया है। 

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा जनजागरण अभियान चलाकर प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय पर तिरंगा फहराने का प्रयास किया जाएगा। युवाओं और विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति एवं संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित होगी। जिलों में देशभक्ति गीतों और राष्ट्रगान के साथ बड़े स्तर पर कार्यक्रम होंगे। 

शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान, पुष्पांजलि और माल्यार्पण किया जाएगा। वीर सपूतों और पुलिस कर्मियों के परिवारों को सम्मानित करने के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में सैनिकों को भी पार्टी पदाधिकारी सम्मानित करेंगे। 

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments