केशव नेगी की रिहाई को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर 14 जून को होगा सत्याग्रह धीरेंद्र प्रताप

देहरादून। दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में गिरफ्तार 65 वर्षीय सैफ उत्तराखंडी भाई केशव नेगी की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तराखंड के लोग दिल्ली के जंतर मंतर पर 14 जून को प्रदर्शन करेंगे।

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेन्द्र प्रताप ने जानकारी देते बताया कि इस प्रदर्शन का नेतृत्व उत्तराखंड लोक मंच के अध्यक्ष बिट्टू उप्रेती करेंगे।

धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि निर्दोष सेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी से दिल्ली के लाखों उत्तराखंडियों में भारी रोष है और उनका कहना है कि केशव नेगी की गिरफ्तारी अवैध है और उन्हें तत्काल रिहा किया जाना चाहिए।उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंध में गृह मंत्रालय से भी संपर्क किया है और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात का समय मांगा है।

इस बीच दिल्ली के उत्तराखंडी जगह-जगह पर बैठके कर रहे हैं और केशव नेगी की रिहाई के लिए एक संगठित अभियान चलाने की तैयारी हो रही है। उत्तराखंडी वकील भी केशव नेगी की मजबूत पैरवी की तैयारी कर रहे हैं। इस दिन प्रदर्शन में इस घटना में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी और दिल्ली के होटल में चल रही गैर कानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग भी की जाएगी जिससे कि इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments