उत्तराखंड की लोक संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान, केंद्रीय संस्कृति मंत्री से मिलीं परिषद उपाध्यक्ष मधु भट्ट

देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत अब देश ही नहीं, दुनिया तक पहुंच रही – मधु भट्ट

देहरादून। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र शेखावत के उत्तराखंड आगमन पर उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में मधु भट्ट ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की लोक संस्कृति की मधुर गूंज अब केवल देश तक सीमित नहीं रही, बल्कि दुनिया के कई हिस्सों तक पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की इसी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने वाले सुप्रसिद्ध कलाकारों को विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने की घोषणा ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। यह सम्मान लोक कलाओं और लोक संगीत के संरक्षण एवं संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों को दिया जा रहा है।

परिषद का मानना है कि यह उपलब्धि केवल किसी एक कलाकार का सम्मान नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर मिली स्वीकृति है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने की प्रेरणा देगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments