लोकायुक्त अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु खोजबीन समिति गठित

देहरादून। उत्तराखण्ड में लोकायुक्त के अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने खोजबीन समिति (सर्च कमेटी) का गठन कर दिया है। इस संबंध में सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगौली ने जानकारी दी।

बताया गया कि उत्तराखण्ड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत गठित 5 सदस्यीय चयन समिति की 4 जून 2026 को आयोजित बैठक में हुए विचार-विमर्श तथा अधिनियम की धारा 4(3) के अंतर्गत प्राप्त संस्तुति के आधार पर यह निर्णय लिया गया। गठित खोजबीन समिति का मुख्य दायित्व लोकायुक्त के अध्यक्ष एवं सदस्य पदों के लिए उपयुक्त व्यक्तियों के नामों का पैनल तैयार कर चयन समिति को उपलब्ध कराना होगा।

खोजबीन समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आलोक वर्मा, पूर्व न्यायाधीश उच्च न्यायालय नैनीताल को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सेवानिवृत्त मुख्य सचिव इन्दु कुमार पाण्डेय, सुभाष कुमार तथा श्रीमती राधा रतूड़ी को सदस्य नामित किया गया है। दून विश्वविद्यालय, देहरादून की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल भी समिति की सदस्य होंगी।

यह समिति उत्तराखण्ड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 की धारा 4(4) के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप अध्यक्ष एवं सदस्य पदों के लिए उपयुक्त नामों का पैनल तैयार कर चयन समिति के अध्यक्ष को उपलब्ध कराएगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments