देहरादून। UKSSSC द्वारा रविवार, 14 जून 2026 को आयोजित स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए दून पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की कड़ी निगरानी शुरू हो गई है।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान कंट्रोल रूम, कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, जैमर, प्रवेश और निकास व्यवस्था तथा सीटिंग प्लान का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सुरक्षा के सभी प्रबंध पुख्ता रखने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रॉपर चेकिंग और फ्रिस्किंग के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति मिलेगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध और अवांछित तत्वों पर नजर रखने के लिए मोबाइल पार्टियां भी तैनात की गई हैं।

परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सभी केंद्रों का निरीक्षण कर सतर्क दृष्टि रखी हुई है। साथ ही केंद्रों के आसपास स्थित होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं की चेकिंग कर वहां ठहरे लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
एसएसपी देहरादून ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Recent Comments