
पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 15 जून को जनपद के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदोरिया ने स्वयं कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री अपने दौरे पर श्रीनगर रोड स्थित विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे।
डीएम स्वाति भदोरिया ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था की बारीकियों पर चर्चा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने और हर व्यवस्था का सतत अनुश्रवण करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को यह भी कहा गया कि कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरी की जाएं। प्रशासन ने पूरे आयोजन को लेकर पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।

Recent Comments