केसर नेगी के लिए केंद्रीय मंत्री टम्टा से मिले धीरेंद्र प्रताप , सिराली-बिराली मार्ग का भी उठाया मामला

नई दिल्ली: उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली होटल अग्निकांड मामले में गिरफ्तार उत्तराखंडी युवक केसर सिंह नेगी की रिहाई के लिए सहयोग का आग्रह किया।

प्रताप ने बताया कि मंत्री जी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि कानून अपना काम कर रहा है, जल्द ही सच सामने आएगा और निर्दोष बरी होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एक मंत्री होने के नाते वे सोशल मीडिया पर जल्दबाजी में बयानबाजी नहीं करना चाहते।

इसके अलावा, धीरेंद्र प्रताप ने अल्मोड़ा और पौड़ी जिलों को जोड़ने वाले सिराली-बिराली मार्ग के सुझाव पर भी चर्चा की। इस मार्ग से दुसाध क्षेत्र में गढ़वाल-कुमाऊं की दूरी 22 किलोमीटर कम होगी, जिससे समय व ईंधन की बचत होगी। मंत्री अजय टम्टा ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए तुरंत अधिकारियों को पत्र भेज दिया।

इस अवसर पर धूमाकोट महोत्सव के संरक्षक सोमपाल सिंह नेगी भी उपस्थित रहे, उन्होंने मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments