
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रेस वार्ता में कहा कि उनका कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उत्तराखंड में केंद्र के सहयोग से दो लाख करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। चारधाम ऑल वेदर रोड, 13,000 करोड़ का दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और 18 हेलीपोर्ट (12 चालू) जैसे प्रमुख कार्य हुए। सोनप्रयाग-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जमरानी, सौंग और लखवाड़ बांध जैसी बहुउद्देशीय परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
हरिद्वार जनपद में UCC पंजीकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान, नीति आयोग से तीन करोड़ का पुरस्कार, कुंभ मेला-2027 के लिए 1182.35 करोड़ की योजनाएं, एक लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि, 23,000 लखपति दीदी, 10.40 लाख आयुष्मान कार्ड, 2.52 लाख मुद्रा ऋण लाभार्थी, और 2.40 लाख परिवारों को जल जीवन मिशन से शुद्ध पेयजल दिया गया। राष्ट्रीय स्तर पर 4 करोड़ पक्के घर, 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान उपचार, 26 शहरों में मेट्रो, 56% डिजिटल लेन-देन और रक्षा-अंतरिक्ष-सेमीकंडक्टर में आत्मनिर्भरता की उपलब्धियां गिनाईं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत दुनिया को दिशा देने का काम कर रहा है। दुनिया के कुल डिजिटल लेन-देन का छप्पन प्रतिशत अकेले भारत में हो रहा है। कभी अपनी रक्षा जरूरतों के लिए विदेशों पर निर्भर रहने वाला भारत आज रक्षा उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अंतरिक्ष से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता, Startup से लेकर Semiconductor निर्माण तक, भारत आत्मनिर्भरता के नए अध्याय लिख रहा है।
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, दायित्व धारी राज्यमंत्री जयपाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, धर्मेंद्र चौहान व युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, मनोज गौतम आदि उपस्थित रहे।

Recent Comments