राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे की जांच की मांग, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने शासन को सौंपा ज्ञापन

देहरादून । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (उत्तराखंड) ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शासन को ज्ञापन सौंपा है। महासभा ने मामले में कथित रूप से जुड़े लोगों का नार्को टेस्ट कराए जाने की भी मांग उठाई है।

महासभा द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए देश और विदेश में रहने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा के अनुसार धन, सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं दान की थीं। ऐसे में मंदिर में चढ़ावे और दान की वस्तुओं के कथित गुम होने तथा उनके लेखा-जोखा को लेकर उठ रहे सवालों से आम हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

ज्ञापन में दावा किया गया है कि कुछ रिपोर्टों और बयानों में मंदिर ट्रस्ट के चढ़ावे में करोड़ों रुपये मूल्य के सोने, चांदी तथा अन्य दान सामग्री के उचित रिकॉर्ड न होने की बात सामने आई है। महासभा का कहना है कि यदि इन आरोपों में सच्चाई है तो इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।

महासभा ने शासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आवश्यक होने पर संबंधित व्यक्तियों का नार्को टेस्ट भी कराया जाए। संगठन का कहना है कि मामले की सच्चाई सामने आने से आम जनमानस में धार्मिक संस्थाओं के प्रति विश्वास और अधिक मज़बूत होगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (उत्तराखंड) के प्रदेश अध्यक्ष पं. मनमोहन शर्मा, लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री उमा शंकर शर्मा, विजय प्रसाद ममगई, सीताराम नौटियाल, संदीप चमोली, भानु प्रसाद सिसोदिया, नवनीत कुकरेती, बी.एस. बहुगुणा, आर.पी. गैरोला एवं सचिन खंडूड़ी प्रमुख रूप से शामिल रहे। महासभा के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रेषित ज्ञापन में कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर सच्चाई को सामने लाया जाना आवश्यक है, ताकि धार्मिक संस्थाओं के प्रति आम जनमानस का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

यहां देखें ज्ञापन

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments