टीईटी बाध्यता समाप्त करने की मांग को मिला राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा का समर्थन

देहरादून । उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ/उत्तराखंड प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन द्वारा शिक्षकों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर 22 जून 2026 को उत्तराखंड सचिवालय कूच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF) ने अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।

NOPRUF के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी. सिंह रावत ने कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र सिंह रावत को जारी पत्र में कहा है कि उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ हमेशा शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है। उन्होंने कहा कि टीईटी की बाध्यता समाप्त करने की मांग को लेकर प्रस्तावित सचिवालय कूच में NOPRUF पूरी मजबूती के साथ शिक्षकों के साथ खड़ा रहेगा।

पत्र में यह भी कहा गया है कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा शिक्षकों के हर संघर्ष में कदम से कदम मिलाकर सहयोग करेगा। मोर्चा ने आंदोलन की सफलता के लिए क्रांतिकारी शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।

इस समर्थन के बाद 22 जून को प्रस्तावित सचिवालय कूच को व्यापक समर्थन मिलने की संभावना बढ़ गई है और शिक्षक संगठनों में उत्साह का माहौल है।

यहां देखें पत्र

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments