
देहरादून। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में पुलिस ने 1024 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन को धरातल पर उतारने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। इसी क्रम में रायपुर और बसंत विहार थाना पुलिस को सफलता मिली।
थाना रायपुर: 528 कैप्सूल बरामद
दिनांक 17 जून को रायपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पेरिस बिहार-2 रोड के पास छापा मारकर जितेंद्र कुमार उर्फ सनी को गिरफ्तार किया। 39 वर्षीय अभियुक्त चंद्र मोहन का पुत्र है और 28/41 खदरी मोहल्ला, सहारनपुर चौक, कोतवाली नगर का निवासी है। तलाशी में उसके कब्जे से 528 नीले रंग के प्रतिबंधित कैप्सूल Acetaminophen Tramadol HCL & Dicyclomine HCL बरामद हुए। थाना रायपुर में मु0अ0सं0 245/2026 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना बसंत विहार: 496 कैप्सूल के साथ एक धरा गया
इसी दिन बसंत विहार पुलिस ने इंद्रानगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दिलशाद पुत्र मुन्फैईत अली को गिरफ्तार किया। 38 वर्षीय अभियुक्त 35/276 लक्खीबाग, कोतवाली नगर का रहने वाला है। उसके पास से 496 प्रतिबंधित Dicyclomine Hydrochloride Tramadol Hydrochloride & Acetaminophen कैप्सूल बरामद किए गए। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई चेन के अन्य कड़ियों का पता लगाया जा रहा है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Recent Comments