सोशल मीडिया हाइप के लिए विपक्ष माहौल खराब कर रहा, देवभूमि की मर्यादा भूल गया: भाजपा

देहरादून। भाजपा ने विपक्ष पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सरकार के मंत्रियों के खिलाफ जानबूझकर टकराव की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने इसे सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता बटोरने का घटिया राजनीतिक हथकंडा करार दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के बार-बार किए जा रहे अमर्यादित व्यवहार से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कुंदन परिहार ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन होने के बावजूद भाजपा का हर कार्यकर्ता अनुशासित है। हम लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराते हैं, लेकिन विपक्ष की तरह जबरदस्ती टकराव पैदा नहीं करते। लोकतंत्र में हिंसा को बढ़ावा देने वाली और अमर्यादित घटनाएं कतई स्वीकार्य नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। यदि विपक्ष को विरोध करना है तो सांकेतिक और मर्यादित रूप से करे, वह समझ आता है। लेकिन किसी नेता या मंत्री की गाड़ी के आगे लेट जाना, अभद्र भाषा और गाली-गलौज करना, गंतव्य पर जाने से रोकना—यह राजनीति नहीं बल्कि बेहद विकृत और खतरनाक संस्कृति है जो उत्तराखंड में उभर रही है। गाड़ी के आगे लेटना, अभद्र भाषा बोलना देवभूमि की संस्कृति नहीं है।

कुंदन परिहार ने इसे विपक्ष की बौखलाहट बताया। उनका कहना था कि राज्य में भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर जनता मुहर लगा रही है। इसी से हताश होकर विपक्ष अब निचले स्तर पर उतर आया है और मर्यादाओं को तार-तार करने पर तुला है।

भाजपा की ओर से कड़ा संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार दल होने के नाते हम विपक्ष से उम्मीद करते हैं कि वह अपनी मर्यादाएं न भूले। इस पावन देवभूमि उत्तराखंड में अमर्यादित भाषा, अभद्रता और हिंसक प्रयोगों के लिए कोई जगह नहीं है। विपक्ष को इस विकृत राजनीति से तुरंत बाज आना चाहिए।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments