
हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई आयोजित हुई। कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद, राशन कार्ड, बिजली, पेयजल, पुलिस, अतिक्रमण आदि से जुड़ी 73 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 41 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, शेष को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया।
राधिका इंक्लेव और पीताम्बरा इंक्लेव निवासियों ने मनोहरपुर के पास हाईवे पर सर्विस रोड बनाने की मांग की। गंगदासपुर निवासी राजबीर ने खसरा 131 की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने, अनुराग राठी ने शिवम विहार में पड़ोसी द्वारा गड्ढा खोदने से मकान को हो रहे नुकसान, स्वाति गुप्ता ने नगर निगम में आउटसोर्स नौकरी और सूरज शर्मा ने वाल्मीकि चौक पर सुलभ शौचालय बनाने के प्रार्थना पत्र दिए।
सीडीओ डॉ. मिश्र ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनसुनवाई में दर्ज हर शिकायत का समयबद्ध और संवेदनशीलता से निस्तारण हो। लापरवाही पर कार्रवाई होगी। स्थलीय निरीक्षण वाले मामलों में आपसी समन्वय से मौके पर समाधान करें।
बैठक में CM हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने कहा कि 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करें। अभी L1 पर 535 और L2 पर 132 शिकायतें लंबित हैं। इन्हें शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में CM हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने कहा कि 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करें। अभी L1 पर 535 और L2 पर 132 शिकायतें लंबित हैं। इन्हें शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार, एडीएम वित्त वैभव गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सैनी समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Recent Comments