देवभूमि का माहौल खराब करने की किसी को इजाजत नहीं, शांति और सद्दभाव सर्वोपरि: भाजपा

निहंग विवाद पर भाजपा की दो टूक: राजनीति और चुनाव से बड़ा है प्रदेश का हित

अफवाहों पर ध्यान न दें, अमन-चैन में प्रशासन का सहयोग करें : भाजपा

देहरादून।  भाजपा ने उत्तराखंड ने निहंग विवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए दो टूक शब्दों में कहा है कि देवभूमि की शांति, सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि भाजपा के लिए राजनीति और चुनाव से कहीं अधिक महत्वपूर्ण प्रदेश का आपसी भाईचारा, अमन और चैन है।

पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सवालों का ज़बाब देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने विपक्षी दलों की संकुचित मानसिकता पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब पूरा प्रदेश शांति की अपील कर रहा है, तब कुछ विपक्षी पार्टियां इस संवेदनशील मुद्दे पर भी अपने राजनीतिक नफे-नुकसान को तौल रही हैं। वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के चक्कर में विपक्ष माहौल खराब करने वाले तत्वों के पक्ष में खड़ा दिखाई दे रहा है, जिसे देवभूमि की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

भाजपा ने आरोप लगाया कि इस पूरे विवाद के पीछे कुछ बाहरी और स्थानीय राजनीतिक ताकतों का हाथ है। पंजाब में अपनी खोई हुई राजनीतिक अहमियत को वापस पाने के लिए छटपटा रहे कुछ नेता और उत्तराखंड में पूरी तरह अप्रासंगिक हो चुके कुछ राजनीतिक दल मिलकर राज्य का माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं। समाज के सभी राजनैतिक और सामाजिक पक्षों की यह अहम जिम्मेदारी है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, न कि आग में घी डालने का काम करें।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था से समझौता करने वालों से सख्ती से निपटेगी। मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उत्तराखंड में किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी तत्व राज्य विरोधी या देश विरोधी हरकतों में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। देवभूमि की सांस्कृतिक मर्यादा और सुरक्षा की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और राज्य में अमन-चैन का माहौल बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments