28 जून को 1505 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो खुराक – DM डॉ. आशीष चौहान बोले, एक भी बच्चा न छूटे वरना होगी कार्रवाई

देहरादून। राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस 28 जून को जिले में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने साफ निर्देश दिए हैं कि 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी और कार्मिक की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है, इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 28 जून को जिले में कुल 1505 बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इनमें 1399 स्थिर बूथ, 82 ट्रांजिट बूथ और 24 मोबाइल बूथ शामिल हैं। 29 जून से 4 जुलाई तक 1498 टीमें और 444 पर्यवेक्षक घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक पिलाएंगे।

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को समय पर वैक्सीन, कैरियर और प्रचार सामग्री की व्यवस्था करने को कहा। संवेदनशील, दुर्गम और प्रवासी आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

शिक्षा विभाग को स्कूलों में व्यापक प्रचार करने, महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी के जरिए घर-घर संपर्क करने और पंचायती राज विभाग को ग्राम पंचायतों के माध्यम से जागरूकता फैलाने को कहा गया। पुलिस विभाग ट्रांजिट बूथों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन देखेगा।

डीएम ने कहा कि अभियान का संदेश हर परिवार तक पहुंचे। कोई भी पात्र बच्चा न छूटे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंडियाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments