पोलियो अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए आयोग ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

देहरादून । राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) के अंतर्गत 0-5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

आयोग द्वारा शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों से अभियान में सक्रिय सहयोग एवं समन्वय स्थापित करने की अपेक्षा की गई है, ताकि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

आयोग ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि विद्यालयों के माध्यम से अभिभावकों एवं समुदाय में जागरूकता बढ़ाई जाए तथा 0-5 वर्ष के बच्चों को निर्धारित पोलियो बूथ तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी केंद्रों, बाल गृहों, अनाथ एवं असहाय बच्चों तक अभियान की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

समाज कल्याण विभाग को दिव्यांग बच्चों एवं दिव्यांग अभिभावकों के बच्चों तक विशेष सहयोग एवं सुविधा पहुंचाने तथा पुलिस/कारागार विभाग को महिला बंदियों के साथ रहने वाले बच्चों का पोलियो टीकाकरण सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

आयोग ने संबंधित विभागों से उनके साथ कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं (NGOs) एवं सहयोगी संस्थाओं को भी अभियान में सक्रिय सहभागिता हेतु निर्देशित करने को कहा है, जिससे व्यापक जन-जागरूकता के माध्यम से अधिकतम बच्चों को पोलियो बूथ तक लाया जा सके।

आयोग ने सभी विभागों से आपसी समन्वय एवं जनभागीदारी के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments