भाजपा ने आस्था और देश दोनों के साथ विश्वासघात किया: सूर्यकांत धस्माना

प्रदेशव्यापी अभियान में जनता के बीच भाजपा का असली चेहरा उजागर करेगी कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों तक देश की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का “वास्तविक चेहरा” अब देश के सामने उजागर हो चुका है।

अपने कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में धस्माना ने आरोप लगाया कि केदारनाथ धाम और अयोध्या स्थित राम मंदिर से जुड़े मामलों में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की।

धस्माना ने केंद्र सरकार पर सैन्य मामलों को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए जवानों के संबंध में संसद और देश की जनता के समक्ष सही जानकारी नहीं रखी गई। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा का चरित्र अब जनता के सामने आ चुका है और देश की जनता धार्मिक आस्था तथा राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुद्दों पर सच्चाई जानना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इन सभी मुद्दों को प्रदेशभर में जनता के बीच लेकर जाएगी।

धस्माना ने बताया कि आगामी दिनों में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इन विषयों को प्रमुखता से उठाएगी और सरकार से जवाबदेही की मांग करेगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments