
देहरादून/नैनीताल: चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दो प्रमुख आंदोलनकारियों पान सिंह नेगी और विनोद जोशी के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है।
धीरेंद्र प्रताप ने समिति के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल जोशी के युवा भाई दीप जोशी के निधन पर भी शोक व्यक्त करते हुए तीनों परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तीनों परिवारों ने राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इन आंदोलनकारियों की मृत्यु से पूरे राज्य आंदोलनकारी परिवार में शोक की लहर फैल गई है।
धीरेंद्र प्रताप ने दिवंगत आंदोलनकारियों के राज्य आंदोलन में दिए गए अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Recent Comments