
देहरादून। जोहड़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि रहे।
गत सात वर्षों से आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंत्री गणेश जोशी ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि “खेल में जीत और हार जीवन का हिस्सा हैं। जीत प्रेरणा देती है, हार आत्ममंथन कर मजबूत बनाती है। हर खिलाड़ी को खेल भावना, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।”
उन्होंने शहीद पंकज गुरुंग के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके सम्मान में आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और खेल भावना का संदेश देती है।


इस मौके पर शहीद की माताजी आरती गुरुंग, आयोजन समिति अध्यक्ष कैप्टन सुख बहादुर गुरुंग, राज्यमंत्री ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, सपना मल्ल, दिनेश प्रधान, कमल गुरुंग, मधुसूदन आले, नितेन्द्र बोहरा समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Recent Comments