QS ‘डायमंड’ रेटिंग से चमका एसआरएचयू जॉलीग्रांट, वैश्विक शिक्षा जगत में बनाई खास पहचान

देहरादून। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जॉलीग्रांट ने उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। विश्वविद्यालय को क्यूएस आई-गेज 2026 द्वारा प्रतिष्ठित ‘डायमंड’ रेटिंग प्रदान की गई है, जिससे एसआरएचयू ने राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक शिक्षा जगत में भी अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है।

गुरुवार को विश्वविद्यालय के आदि कैलाश सभागार में आयोजित समारोह में क्यूएस आई-गेज के मैनेजिंग डायरेक्टर रविन नायर ने एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना को आधिकारिक ग्रेड कार्ड सौंपा। मूल्यांकन के विभिन्न मानकों में विश्वविद्यालय को फैकल्टी गुणवत्ता एवं विविधता के लिए ‘डायमंड’, जबकि शिक्षण, रोजगार क्षमता, आधारभूत संरचना और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए ‘प्लेटिनम’ तथा अनुसंधान (रिसर्च) के क्षेत्र में ‘गोल्ड’ रेटिंग मिली।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक समर्पण, उत्कृष्ट शिक्षा और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने संस्थान की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि अब एसआरएचयू का विशेष ध्यान पाठ्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के व्यापक समावेशन और चिकित्सा शिक्षा में इंटीग्रेटिव मेडिसिन को बढ़ावा देने पर रहेगा, ताकि छात्रों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉ. विकास जडौन, प्रिया जेपी नारायण, नितेश कौशिक, गिरीश उनियाल, डॉ. विभोर शर्मा, अमर साठे, अभिषेक चंदोला, डॉ. दीपशिखा, डॉ. विजय कुमार, डॉ. माला त्रिपाठी, डॉ. आशुतोष भट्ट, डॉ. अनुपमा मिश्रा, पूजा कंडारी, डॉ. हरविंद्र सिंह, एकता राव, पीयूष ध्यानी, गुरजीत पाल सिंह, डॉ. आयुष्मान श्रीवास्तव, प्रवीन मौर्य, राजेश कांडवाल, सुंदर लाल भट्ट, डॉ. विशाल राजपूत, डॉ. गीता भंडारी, डॉ. रुचि जुयाल, डॉ. नुपुर जोशी, डॉ. उज्जवल नौटियाल, डॉ. निक्कू यादव, डॉ. ग्रेस मैडोना सिंह तथा डॉ. आशुतोष कुमार चौधरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments