परिवर्तन संकल्प यात्रा देवप्रयाग में, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

पौड़ी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की परिवर्तन संकल्प यात्रा सोमवार को देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के बागवान पहुंची। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्थानीय कांग्रेसजनों व जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में नारेबाजी की गई और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की गई।

सभा को संबोधित करते हुए चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याएं बढ़ी हैं, जिससे आम जनता और पेपर लीक जैसे कारनामों से युवा परेशान है।

प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन समय की मांग है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस उसकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। पूर्व शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, पेपर लीक, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर निशाना साधा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवप्रयाग उत्तम सिंह असवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में विफल रही है और अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कीर्तिनगर के अध्यक्ष मुकेश बर्त्वाल, डॉ. प्रताप भंडारी, लाल सिंह नेगी, रामलाल नौटियाल, उदय रावत, मंगत मठियाल,सुनील कुमार, विपिन पंवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments