

उत्तरकाशी। जनमानस को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से ‘जन सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत आज विकासखण्ड डुंडा में जन सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जहाँ ग्रामीण और स्थानीय निवासी एक ही छत के नीचे सरकार की तमाम महत्वाकांक्षी योजनाओं से रूबरू हो सकेंगे। शिविर का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक लाना है।
इस शिविर के माध्यम से आम जनमानस न केवल विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेगा, बल्कि स्टॉल्स पर जाकर सीधे योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवेदन भी कर सकेगा। आम जनता की सहूलियत और शिकायतों के मौके पर ही निस्तारण हेतु सभी संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी शिविर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहेंगे। स्थानीय प्रशासन ने आमजनमानस से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुँचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Recent Comments