कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल: उत्तराखंड के प्रकाश जोशी को पश्चिम बंगाल की कमान, गुलाम अहमद मीर बने तमिलनाडु-पुडुचेरी के प्रभारी

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी को पश्चिम बंगाल का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि गुलाम अहमद मीर को तमिलनाडु एवं पुडुचेरी का एआईसीसी महासचिव (प्रभारी) बनाया गया है।

एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा 8 जुलाई 2026 को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में इन नियुक्तियों की घोषणा की गई। आदेश के अनुसार दोनों नेताओं की नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

उत्तराखंड से आने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी को पश्चिम बंगाल जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी सौंपे जाने को पार्टी नेतृत्व का उन पर बढ़ा विश्वास माना जा रहा है। वहीं अनुभवी नेता गुलाम अहमद मीर को दक्षिण भारत के दो प्रमुख राज्यों—तमिलनाडु और पुडुचेरी—की संगठनात्मक जिम्मेदारी देकर कांग्रेस ने आगामी राजनीतिक रणनीति को और धार देने का संकेत दिया है।

कांग्रेस के इस संगठनात्मक फेरबदल को आगामी चुनावी तैयारियों और राज्यों में संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का उद्देश्य विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक समन्वय को बेहतर बनाते हुए राजनीतिक गतिविधियों को गति देना है।

यहां देखें नियुक्ति प्रेस रिलीज़

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments