डीएम आशीष चौहान का एक्शन प्लान: आढ़त बाजार से परेड ग्राउंड तक सुधरेगा यातायात, 1050 वाहनों की पार्किंग में तेजी के आदेश

देहरादून।  शहर में बढ़ते यातायात दबाव और पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मोबिलिटी प्लान के तहत सख्ती दिखाई है। गुरुवार को विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों को माइक्रो लेवल प्लान तैयार कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक का उद्देश्य देहरादून को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वाला शहर बनाना है।

डीएम ने कहा कि शहर में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, इसे कम करने के लिए सड़कों, चौराहों और जंक्शनों का वैज्ञानिक तरीके से सुधारीकरण जरूरी है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण और सुधार के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उसे शीघ्र पूरा करने को कहा। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय से योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।

बैठक में आढ़त बाजार क्षेत्र, जंक्शन इम्प्रूवमेंट, परेड ग्राउंड और रामराय पार्किंग, मंडी शिफ्टिंग और इंदिरा मार्केट पुनर्विकास जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इंदिरा मार्केट में बन रही मल्टीलेवल पार्किंग की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई। बताया गया कि यहां लगभग 1050 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग विकसित की जा रही है। डीएम ने एमडीडीए अधिकारियों को कार्यदायी संस्था के साथ बैठक कर प्रगति रिपोर्ट देने और निर्माण में तेजी लाने के आदेश दिए। उन्होंने पार्किंग स्थलों की नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था बनाने को भी कहा ताकि अनावश्यक जाम की स्थिति कम हो।

नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत भी यातायात सुधार पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने पुलिस अधीक्षक यातायात और नगर निगम को प्रदूषण नियंत्रण, बेहतर पार्किंग और सार्वजनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

डीएम ने स्पष्ट किया कि देहरादून की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और जनसुविधा केंद्रित बनाने के लिए सभी विभाग गंभीरता से काम करें। लंबित परियोजनाओं की नियमित समीक्षा होगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात जितेन्द्र कुमार, एडीएम के.के. मिश्रा, एसडीएम अपूर्वा सिंह, आरटीओ संदीप सैनी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित एमडीडीए और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments