उत्तराखंड ने खोया अपना जुझारू जननेता, नवीन सिंह गुसाईं के निधन पर UKD ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड क्रांति दल ने वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं जननेता नवीन सिंह गुसाईं के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। पार्टी ने उनके योगदान को याद करते हुए इसे उत्तराखंड आंदोलन की अपूरणीय क्षति बताया।

देहरादून । उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं उत्तराखंड के जननेता नवीन सिंह गुसाईं के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे उत्तराखंड आंदोलन और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

यूकेडी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्वर्गीय नवीन सिंह गुसाईं उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी योद्धाओं में से एक थे। उन्होंने जीवनभर उत्तराखंड के जनहित, सामाजिक सरोकारों तथा राज्य के मूल मुद्दों के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनका योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

दल ने कहा कि उनके निधन से उत्तराखंड आंदोलन, सामाजिक जीवन और राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। पार्टी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार, शुभचिंतकों और समर्थकों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की है।

उत्तराखंड क्रांति दल ने अपने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे स्वर्गीय नवीन सिंह गुसाईं के बताए संघर्ष, जनसेवा और उत्तराखंड हित के मार्ग पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।


Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments