PM मोदी ने न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया के नेताओं को दिए उत्तराखंडी उपहार, सीएम धामी बोले- देवभूमि का बढ़ा वैश्विक सम्मान

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को विशेष स्थान दिए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक बार फिर दुनिया के सामने देवभूमि की लोकसंस्कृति, पारंपरिक कला और सनातन विरासत को सम्मान दिलाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफ़र मार्क लक्सन को उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी तथा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिँटो को ऐपण शैली में भगवान शिव की कलाकृति भेंट कर भारतीय संस्कृति के साथ-साथ उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया है।

उन्होंने कहा कि यह केवल उपहारों का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर, लोक कला और परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर है। इससे राज्य के कलाकारों, हस्तशिल्प और पारंपरिक कलाओं को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री का यह कदम प्रत्येक उत्तराखंडवासी के लिए गर्व का विषय है। उनके नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक विरासत विश्व मंच पर लगातार नई पहचान बना रही है और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी मजबूती मिल रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के ऐसे प्रयासों से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक लोककला को वैश्विक स्तर पर और अधिक सम्मान तथा पहचान मिलेगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments