बड़ी खबर: राम मंदिर के नए CEO के लिए आवेदन शुरू, तीन साल का होगा कार्यकाल

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। सीईओ की नियुक्ति तीन साल के लिए होगी और वेतन आपस में बातचीत के बाद तय किया जाएगा।

आवेदन करने वाले की सबसे बड़ी योग्यता हिंदू होना होगी। आवेदक 18 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। 50 से 70 साल तक की उम्र का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। आवेदक को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है।राम मंदिर में चढ़ावा चोरी कांड के बाद से ही व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया जा रहा है। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने रविवार को दिए गए बयान में कहा था कि यह घटना हमारे के लिए कलंक है और हमें छोटा महसूस करवाती है। ऐसे में हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मंदिर में सीईओ की नियुक्ति के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था अब यही कमेटी सीईओ की नियुक्ति करेगी।

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के आधार पर नियुक्त होने वाले सीईओ का वेतन और मिलने वाली सुविधाएं बातचीत के आधार पर तय होंगी और नियुक्ति के बाद उन्हें अयोध्या में ही रहना होगा। कार्यकाल तीन साल का होगा जिसे बढ़ाया भी जा सकता है।

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए आवेदन के लिए आवेदक का सक्रिय हिंदू और रामभक्त वैष्णव होना सबसे बड़ी योग्यता है साथ ही उसे 20 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है। उम्मीदवार के चयन में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और हिंदू धार्मिक संस्था के प्रबंधन के अनुभव को वरीयता दी जाएगी। आवेदन 18 जुलाई को शाम 4 बजे तक किए जा सकते हैं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments