

SSP देहरादून के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चला विशेष अभियान, गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली पर जोर
देहरादून । “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बीते दो दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों से 14 फरार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, जिसके अनुपालन में यह अभियान चलाया गया।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के चन्द्रबनी सेवलाकला निवासी आशीष कुमार (41), ब्रह्मपुरी निरंजनपुर निवासी फारुक खान (49), बकाराना निवासी राजेन्द्र सिंह, जाखन निवासी अमित ठाकुर (32), गढ़ी कैंट क्षेत्र के अनारवाला निवासी विनोद राजपूत, देवनगर चोर खाला निवासी रोहन (27), पटेलनगर के बड़ोवाला निवासी बाबू राम राजपूत (52) और रानीपोखरी क्षेत्र के भोगपुर निवासी अमरीश (32) शामिल हैं।

इसके अलावा मुनिकी रेती थाना क्षेत्र से ढालवाला निवासी इन्द्रमणी भट्ट और स्वामी नारायण आश्रम वाली गली निवासी कमलेश शर्मा (42), ऋषिकेश थाना क्षेत्र के वीरपुर खुर्द निवासी सोमपाल (60), क्लेमेंट टाउन क्षेत्र के दूधली निवासी दीपक कुमार (24), कोतवाली डोईवाला क्षेत्र की कुडकावाला निवासी सविता रानी (46) और वसंत विहार थाना क्षेत्र के अंबीवाला निवासी सोनू ठाकुर (36) को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी वारंटी अलग-अलग प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे थे।

पुलिस प्रशासन के अनुसार “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।


Recent Comments