भाजपा के घेराव के ऐलान पर भड़की कांग्रेस, कहा- लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ यह कदम पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी और छात्र हितों से ध्यान भटकाने की कोशिश का लगाया आरोप, कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने की अपील

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के घेराव के आह्वान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ और पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। कांग्रेस ने कहा कि जिन मुद्दों पर भाजपा को छात्रों के साथ खड़ा होना चाहिए था, उन्हीं मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वह विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह छात्रों, युवाओं और जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। पार्टी ने कहा कि बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी जैसे गंभीर मामलों को उठाने और युवाओं के हितों की बात करने से वह पीछे नहीं हटेगी।

इसके साथ ही कांग्रेस ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे शांति, संयम और अनुशासन बनाए रखें तथा किसी भी उकसावे में न आएं। पार्टी ने प्रशासन से भी अपेक्षा जताई कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और किसी भी अप्रिय स्थिति को उत्पन्न न होने दिया जाए।

कांग्रेस ने दोहराया कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है और जनहित के हर मुद्दे पर पूरी मजबूती से अपनी आवाज़ उठाती रहेगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments