पुलिस का दावा : नंदा की चौकी के पास पुलिया सुरक्षित, भारी बारिश से एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त; मरम्मत कार्य शुरू, जल्द खुलेगा रास्ता

देहरादून: राजधानी के कोतवाली प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत नंदा की चौकी के पास मंगलवार सुबह बारिश के बाद सड़क धंसने से हड़कंप मच गया। पुलिया क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस का दावा है कि नंदा की चौकी के पास बनी मुख्य पुलिया पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि, बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण पुलिया से सटी एप्रोच रोड के नीचे की मिट्टी बह गई, जिससे सड़क का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

 पुलिस प्रशासन का कहना है कि घटना के तुरंत बाद संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है।  मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है और बहुत जल्द मार्ग को यातायात के लिए दोबारा सुचारु कर दिया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर पुलिस बल मौजूद है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments