जिला अस्पताल पौड़ी में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर शुरू, पहले दिन 424 मरीजों ने लिया निःशुल्क उपचार

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी परामर्श सेवाएं, एक्स-रे, पैथोलॉजी, टीबी व एनसीडी स्क्रीनिंग सहित कई सुविधाएं रहीं उपलब्ध

पौड़ी। स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिला चिकित्सालय पौड़ी में शुक्रवार से तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन 424 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ उठाया।

शिविर का शुभारंभ स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को अपने ही जनपद में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे उन्हें समय और धन दोनों की बचत हो रही है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

शिविर में हड्डी रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी), फिजिशियन तथा महिला रोग विशेषज्ञों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया। इसके साथ ही निःशुल्क एक्स-रे, प्रयोगशाला जांच, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, टीबी स्क्रीनिंग, एनसीडी स्क्रीनिंग तथा दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी।

स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन 45 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग, 15 मरीजों की टीबी जांच, 104 मरीजों की प्रयोगशाला जांच, 55 मरीजों के एक्स-रे, 56 नेत्र रोगियों की जांच तथा 3 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। इसके अलावा 5 पात्र व्यक्तियों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र भी बनाए गए।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एल.डी. सेमवाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अलीशा सचदेवा, डॉ. मयंक चौहान, डॉ. रूपा, डॉ. गौरव शर्मा, एएनएम नीलम नेगी, नीति डोभाल, विवेक घिल्डियाल, रजनी जैन सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments