इंदौर में ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय बैठक में शामिल होंगे उत्तराखंड के पदाधिकारी

देहरादून । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक 8 और 9 अगस्त को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित होगी। बैठक में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल इंदौर के लिए रवाना हो गया है।

महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पंडित मनमोहन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक सरोकारों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा के उद्देश्य से महासभा प्रत्येक छह माह में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पदाधिकारी इस बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी रखेंगे।

इंदौर रवाना हुए प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष पंडित मनमोहन शर्मा के अलावा पंडित उमाशंकर शर्मा, पंडित मनोज कुमार शर्मा, पंडित कल्याण चक्रवर्ती, पंडित संजय खंडूड़ी तथा पंडित विजय प्रसाद ममगाई शामिल हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण तथा राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments