कांवड़ मेला क्षेत्र में हाई अलर्ट, बम निरोधक दस्ते ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

त्रिवेणी घाट, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में दून पुलिस की पैनी नजर; आमजन से संदिग्ध वस्तु दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील

देहरादून । कांवड़ मेला को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर कांवड़ मेला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए हैं।

इसी क्रम में बम डिस्पोजल स्क्वॉड देहरादून द्वारा ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट आरती परिसर, नाव घाट, आस्था पथ, बस अड्डा परिसर, ट्रांजिट कैंप, रेलवे स्टेशन तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानों, बसों और सार्वजनिक स्थलों की बारीकी से जांच की गई, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने आमजन के साथ संवाद भी किया और उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे या कोई व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हो, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या निकटतम पुलिस चौकी को दें।

दून पुलिस का कहना है कि कांवड़ मेला क्षेत्र में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस की ओर से मेला क्षेत्र में चेकिंग, निगरानी और जनजागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments