

नई दिल्ली। नई दिल्ली में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर में HEFA के अंतर्गत लगभग ₹459.095 करोड़ की लागत से शैक्षणिक एवं अनुसंधान अवसंरचना को सुदृढ़ करने की महत्वाकांक्षी परियोजना पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने विश्वविद्यालय की ओर से कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को केंद्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने और HEFA परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए उनका सतत सहयोग अत्यंत सराहनीय है। कुलपति ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सहयोग एवं राज्य सरकार के सकारात्मक प्रयासों से यह परियोजना शीघ्र मूर्त रूप लेगी, जिससे विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

Recent Comments