ग्राफिक एरा में महके आठ देशों के व्यंजन 

देहरादून  । आठ देशों के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने देशों के पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से विविध खान-पान संस्कृति और अनूठे स्वाद की झलक पेश की। 

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में क्यूलिनरी फेस्ट-2026 में व्यंजनों की नुमाइश की गई। फेस्ट में तुर्की, रूस, मिस्र, म्यांमार, इस्वातिनी, केन्या, नेपाल और लाइबेरिया के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने देशों के  व्यंजन तैयार किए। फेस्ट में नेपाल के छात्र-छात्राओं ने सेल रोटी, गोरखाली चटनी और वेज मोमो, म्यांमार की टीम ने फ्राइड टोफू  व फ्राइड वेजिटेबल्स, लाइबेरिया के छात्रों ने एगप्लांट स्ट्यू, रूस के छात्र ने लेज़गी खिनखाल, मिस्र के छात्र ने इजिप्शियन शावरमा, केन्या की छात्रा ने मंडी और ज़ेगे, इस्वातिनी के छात्र-छात्राओं ने चॉकलेट एवं वनीला केक, डंक्ड विंग्स और कबाब, जबकि तुर्की के छात्र-छात्राओं ने कैबेज रोल और किर पिदे तैयार कर सभी को अपने-अपने देशों के पारंपरिक स्वाद से परिचित कराया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने इन विभिन्न देशों के व्यंजनों का स्वाद लिया। 

इस फेस्ट का आयोजन यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट और डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स ने संयुक्त रूप से किया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments