ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज को बड़ी उपलब्धि, एमबीबीएस की 250 सीटों को मिली मंजूरी

देहरादून । उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने संस्थान में एमबीबीएस की सीटों की संख्या बढ़ाकर 250 करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही ग्राफिक एरा राज्य का पहला ऐसा मेडिकल कॉलेज बन गया है, जिसे तीसरे ही बैच में 250 सीटों की मंजूरी मिली है।

संस्थान ने कम समय में आधुनिक चिकित्सा शिक्षा, उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं और उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षणिक वातावरण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, आधुनिक चिकित्सा उपकरण, अनुभवी फैकल्टी और बहु-विशेषता अस्पताल में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं को देखते हुए एनएमसी ने सीटों में वृद्धि को मंजूरी दी है। नए शैक्षणिक सत्र में इन अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश केंद्रीय काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से होगा।

ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज चिकित्सा सेवाओं और शोध के क्षेत्र में भी लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करता रहा है। संस्थान ने क्षेत्र में पहली बार पीओईएम (POEM) तकनीक के माध्यम से एक पांच वर्षीय बच्चे का सफल उपचार किया। इसके अलावा बिना ओपन सर्जरी के कई मरीजों की अवरुद्ध आहार नली का सफल इलाज किया गया। हृदय रोग उपचार में टीईईआर (TEER) तकनीक के जरिए बिना ओपन हार्ट सर्जरी के वाल्व प्रत्यारोपण जैसी जटिल प्रक्रिया भी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। समय से पहले जन्मे नवजात शिशुओं की दृष्टि बचाने जैसी उपलब्धियों ने भी संस्थान को विशेष पहचान दिलाई है।

संस्थान को गुणवत्ता के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज देश का पहला मेडिकल कॉलेज है, जिसे एनएबीएच (NABH) के छठे संस्करण के 600 से अधिक गुणवत्ता मानकों की मान्यता प्राप्त हुई है।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल चिकित्सक तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे संवेदनशील और दक्ष डॉक्टर तैयार करना है जो आधुनिक तकनीक और मानवीय मूल्यों के साथ समाज की सेवा करें। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय मेडिकल कॉलेज की पूरी टीम को दिया।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में मेडिकल कॉलेज परिसर में उत्सव का माहौल रहा। पदाधिकारियों, चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने केक काटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार शर्मा, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अर्चना ठाकुर, डायरेक्टर डॉ. पुनीत त्यागी, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एन.के. मोहिन्द्रू सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments