छात्रा वैष्णवी रावत व लाइब्रेरियन के निधन पर शोक में बंद रहा ग्राफिक एरा, बंद रहीं सभी कक्षाएं-प्रयोगशालाएं

देहरादून । ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज एक छात्रा और एक स्टाफ सदस्य के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कक्षाएं संचालित नहीं हुईं। यूनिवर्सिटी की सभी कक्षाएं और प्रयोगशालाएं शोक में बंद रहीं और परिसर में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई।

बीटेक बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा वैष्णवी रावत का यूनिवर्सिटी के निकट एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया, जबकि यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट लाइब्रेरियन ध्यान पाल सिंह रावत का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ। दोनों के अकस्मात निधन से यूनिवर्सिटी परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

शोक सभा में यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, प्रो वीसी डॉ. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डॉ. राकेश कुमार शर्मा समेत यूनिवर्सिटी के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शिरकत की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments