हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, अब तक 2 लाख 38 हजार ने किए दर्शन, 10 अक्तूबर को बंद होंगे कपाट

चमोली । 15 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में इस साल श्रद्धालुओं की अब तक की सबसे बड़ी संख्या पहुंची है। अब तक 2 लाख 38 हजार श्रद्धालु पवित्र धाम के दर्शन कर चुके हैं।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि इस वर्ष की वार्षिक यात्रा 10 अक्तूबर को औपचारिक रूप से बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी यात्रा के लिए करीब दो महीने का समय शेष है और सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे इस अवधि में आकर दर्शन करें और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें।

इन दिनों हेमकुंड साहिब का नजारा फूलों की घाटी जैसा बना हुआ है। गुरुद्वारे के आसपास विभिन्न प्रकार के जंगली फूलों के साथ ब्रह्मकमल भी खिले हुए हैं, जिससे पूरा क्षेत्र बेहद मनमोहक लग रहा है।

बिंद्रा ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे 10 अक्तूबर से पहले अपनी यात्रा पूरी कर लें। उन्होंने बताया कि इसके बाद उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो जाती है, जिसके कारण यात्रा मार्ग बंद कर दिया जाता है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments