गैरसैंण आंदोलनकारियों का विधानसभा के बाहर सामूहिक मुंडन, 15 अगस्त से निकलेगी महापदयात्रा

देहरादून।  उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर संघर्षरत ‘स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति’ ने मंगलवार को राज्य सरकार के रवैये के खिलाफ तीखा प्रदर्शन किया। समिति के सदस्यों ने देहरादून विधानसभा भवन के बाहर सामूहिक मुंडन कराकर सरकार पर जनभावनाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार की ‘हठधर्मिता’ ने उन्हें विवश कर दिया है। समिति के मुख्य संयोजक पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी, गोपाल दत्त कुमेड़ी, दुर्गा प्रसाद थपलियाल, पार्थ रतूड़ी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने केश त्यागकर आक्रोश व्यक्त किया। पार्थ रतूड़ी ने कहा, “दिल्ली, देहरादून, कर्णप्रयाग, चौखुटिया और रुद्रप्रयाग में हुए उग्र प्रदर्शनों तथा सौ दिनों से अधिक के अनशन के बावजूद सरकार बेपरवाह है। अब यह अन्याय बर्दाश्त से बाहर है।”

समिति ने ऐलान किया कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को देहरादून की अस्थायी विधानसभा से गैरसैंण तक ‘महा-पदयात्रा’ शुरू की जाएगी। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक गैरसैंण को स्थायी राजधानी का दर्जा नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा और कोई भी कार्यकर्ता चैन नहीं लेगा। प्रदर्शन में विनोद प्रसाद रतूड़ी, गोपाल दत्त, पार्थ रतूड़ी, अनूप मेमून, शम्भो प्रसाद सेमवाल, कुलदीप अग्रवाल, मनमोहन शर्मा, दमन सिंह, सुधीर गैरोला, हरीश चंद्र रतूड़ी, दयाल सिंह राणा, सचिन थपलियाल, अजय नेगी समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments