

देहरादून पुलिस ने ली देश सेवा की शपथ, वीर शहीदों को किया याद
देहरादून। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने ध्वजारोहण कर देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया।
ध्वजारोहण के बाद एसएसपी ने परेड में मौजूद सभी अधीनस्थों को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा और देश सेवा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान से मिली प्रेरणा को आधार बनाकर पुलिसकर्मी जनता की सेवा और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” से सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक और पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड प्रशस्ति डिस्क प्राप्त करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम भी पढ़कर सुनाए गए।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” से सम्मानित:
1. श्री जितेंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, देहरादून
2. श्री प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर, देहरादून
3. श्रीमती जया बलूनी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रथम, देहरादून
4. श्री स्वप्निल मुयाल, क्षेत्राधिकारी नगर, देहरादून
5. श्रीमती नीलम बमराडा, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस, देहरादून
एसएसपी ने बताया कि जनपद देहरादून के सभी थाना, चौकी और कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। वहां मौजूद अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को देश सेवा की शपथ दिलाई और शहीदों को याद किया।

दून पुलिस परिवार की ओर से प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Recent Comments