मिस रेडिएंट स्किन में प्रतिभागियों ने दिखाया प्राकृतिक सौंदर्य और आत्मविश्वास

देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित किए जा रहे मिस उत्तराखंड 2026 के तहत शनिवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित हाउस ऑफ फेम में ‘मिस रेडिएंट स्किन’ सब-टाइटल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने प्राकृतिक सौंदर्य, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व के साथ शानदार प्रस्तुति दी। ‘मिस रेडिएंट स्किन’ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के नेचुरल लुक, त्वचा की आभा, ग्रूमिंग, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंचीय प्रस्तुति को मूल्यांकन का आधार बनाया गया।

शनिवार को आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभागियों के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को सामने लाना रहा। प्रतिभागियों ने यह प्रदर्शित किया कि खूबसूरती केवल बाहरी रूप तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास, सहजता और सकारात्मक व्यक्तित्व भी किसी व्यक्ति की खूबसूरती को निखारते हैं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी एवं राजीव मित्तल ने बताया कि मिस उत्तराखंड 2026 के विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट के माध्यम से प्रतिभागियों की अलग-अलग खूबियों और प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सब-कॉन्टेस्ट प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को अलग-अलग अंदाज में प्रस्तुत करने का अवसर दे रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रैंड फिनाले से पहले आयोजित ये प्रतियोगिताएं प्रतिभागियों की मंचीय प्रस्तुति, आत्मविश्वास और संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इस अवसर पर हर्षिका रावत (मिस ब्यूटीफुल स्माइल 2025), ऋषभ खन्ना एवं तपन सिंह, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट निर्णायक मंडल में शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के नेचुरल लुक, आत्मविश्वास, ग्रूमिंग और व्यक्तित्व के आधार पर उनका मूल्यांकन किया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments