भाजपा की केंद्रीय टीम में उत्तराखंड को बड़ी जिम्मेदारी, 4 वरिष्ठ नेताओं को मिले अहम पद

महेंद्र भट्ट ने दी बधाई, कहा – संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को मिलेगी नई मजबूती

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड के चार वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश भाजपा में खुशी का माहौल है। पार्टी ने इसे राज्य के संगठनात्मक अनुभव और कार्यकुशलता का सम्मान बताया है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं का लंबा संगठनात्मक अनुभव पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।

भट्ट ने कहा, “केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड के नेताओं पर जताए गए विश्वास से न केवल प्रदेश का मान बढ़ा है, बल्कि इससे संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।”

उत्तराखंड से किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड से निम्न नेताओं को राष्ट्रीय टीम में जगह दी है:

  • तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  • अनिल बलूनी, गढ़वाल सांसद – राष्ट्रीय मीडिया संयोजक
  • महेंद्र पांडे – राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री
  • आलोक भट्ट – राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक

प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को मिली यह जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरेगी और 2027 के चुनावों की तैयारियों में भी मददगार होगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments