बिधोली में चालान पर कहासुनी, पुलिस से भिड़ा LLM का छात्र; तीन पर BNSS के तहत कार्रवाई

देहरादून। राजधानी के प्रेमनगर और बिधोली क्षेत्र में VVIP मूवमेंट को लेकर अलर्ट मोड़ पर खड़ी पुलिस के सामने उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब बिना हेलमेट फर्राटा भर रहे दो वाहन चालक आपस में ही भिड़ गए। सड़क पर हुआ यह ड्रामा देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस से ही कानून का पाठ पढ़ रहा एक छात्र उलझ पड़ा।

दिनांक 17 अगस्त को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रेमनगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिधोली में बिना हेलमेट बाइक चला रहे पानीपत (हरियाणा) निवासी 19 वर्षीय मनीष जैन और पटना (बिहार) निवासी 25 वर्षीय अमृतम अंशुमल के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। सड़क पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू होते ही ट्रैफिक थम गया और तमाशबीनों की भीड़ जुटने लगी।

गश्त पर मौजूद पुलिस टीम ने जब मामला शांत कराने और दोनों चालकों को समझाने की कोशिश की, तो खुद को LLM (कानून) का छात्र बता रहा अमृतम अंशुमल भड़क गया। आरोप है कि छात्र ने पुलिसकर्मियों के साथ न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि उनके साथ धक्का-मुक्की भी कर डाली।

सड़क पर बढ़ते ड्रामे और शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को बीएनएसएस (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत हिरासत में ले लिया। मेडिकल जांच के बाद सभी आरोपियों को सक्षम मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

सोशल मीडिया या स्थानीय चर्चाओं में उठ रहे पुलिस पर पैसे मांगने के आरोपों को खंडन करते हुए पुलिस ने साफ किया है कि यह पूरी कार्रवाई नियम-कायदों के तहत हुई है और किसी प्रकार की धनराशि नहीं मांगी गई है।

“पूरे मामले की पारदर्शी जांच क्षेत्राधिकारी नगर (CO City) द्वारा की जा रही है। यदि जांच में किसी भी स्तर पर पुलिसकर्मियों या अन्य किसी की लापरवाही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”पुलिस प्रशासन

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments