कांग्रेस नेता राम प्रसाद ध्यानी के निधन पर शोक व्यक्त

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्वक्ता धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड कांग्रेस विचार विभाग के उपाध्यक्ष राम प्रसाद ध्यानी के निधन पर गहरा दुख और शीक व्यक्त किया है।

राम प्रसाद ध्यानी को कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिबद्ध कार्यकर्ता बताते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि राम प्रसाद ने लंबे समय तक कांग्रेस के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य किया और पौड़ी गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ जनपदों को मिलाकर महान भारतीय सैनिक जसवंत सिंह की याद में पृथक जसवंतगढ़ जिला बनाए जाने की मुही एम को लंबे समय तक चलाया ।

उन्होंने कहा कि आजकल भी वह कांग्रेस को उत्तराखंड के सरकार में वापस लाने के लिए रात दिन संघर्ष में लगे थे। गढ़वाल की फिल्म अभिनेत्री संयोगिता ध्यानी के पति राम प्रसाद ध्यानी पत्रकारिता से भी जुड़े थे और साहित्य लेखन सामाजिक सरोकारों और जनहितैषी पत्रकारिता के प्रबल पक्षधर थे ।

उनका निधन कल रात 3:00 बजे हो गया था और आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। जिसमें बड़ी संख्या में आए लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments