छात्राओं ने SSP देहरादून की कलाई पर राखी बांधकर जीवन-रक्षा की कामना की

स्कूली बालिकाओं ने महिला सुरक्षा के लिये पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा – धन्यवाद पुलिस अंकल

देहरादून । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शहर के डीएवी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर बालिकाओं ने एसएसपी देहरादून एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधते हुए उनकी दीर्घायु एवं सुख-शांति की ईश्वर से कामना की।

भेंट के दौरान एसएसपी देहरादून ने उपस्थित छात्राओं से हँसते-मुस्कुराते संवाद स्थापित करते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारी ने बालिकाओं को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जनपद पुलिस से सम्पर्क करने तथा उनकी सहायतार्थ हर कदम पर पुलिस के साथ खड़े रहने की बात कहकर बालिकाओं को आश्वस्त किया।

छात्राओं ने इस मुलाकात के दौरान महिला सुरक्षा के लिये एसएसपी दून द्वारा किये जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए “थैंक्यू पुलिस अंकल” कहकर अपना आभार प्रकट किया। बालिकाओं ने कहा कि पुलिस का यह स्नेहपूर्ण व्यवहार उनके मन में सुरक्षा का विश्वास और बल प्रदान करता है। यह भेंट रक्षाबंधन पर्व की भावना को सही अर्थों में साकार करती दिखी, जहाँ एक ओर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बाँधती हैं, वहीं यहाँ बालिकाओं ने समाज की रक्षा करने वाले पुलिस अधिकारियों को भी राखी बाँधकर अपने सम्मान और विश्वास को प्रकट किया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments